दशहरे पर साड़ी में IPS अधिकारी ने राइफल से की हवाई फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में मंगलवार को दशहरे के अवसर पर पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने साड़ी में राइफल से हवाई फायरिंग की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है,
वह छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें 'लेडी सिंघम' भी कहा जाता है।