रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर अपना बायो बदल दिया है और उसमें से बीजेपी का ज़िक्र हटा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। हालांकि इसे लेकर अबतक पार्टी या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।