अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'शहज़ादा' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे जैसा कम सोने वाला शख्स फिल्म के शानदार क्लाइमैक्स की शूटिंग के बाद 10 घंटे तक सोया था।" बकौल कार्तिक, फिल्म की शूटिंग उनके लिए मुश्किल व थकाऊ थी और उनके लिए यह एक नया अनुभव था।