शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के आणंद हुई रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर निशाने पर लिया। पीएम ने कहा, मजेदार बात यह है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है।