शहनाज़ ट्रेज़रीवाला ने कहा- भारत सबसे गंदा देश है; ट्रोल होने के बाद दिया जवाब
पूर्व ऐक्ट्रेस और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर शहनाज़ ट्रेज़रीवाला ने श्रीलंका की यात्रा के दौरान एक वीडियो शेयर कर कहा, "दुनिया का सबसे गंदा देश भारत है।" इसके बाद ट्रेज़रीवाला की लोगों ने जमकर आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया। इसके बाद शहनाज़ ने कहा, "मैंने जो कहा, उस पर अडिग हूं...भारत एक सुंदर देश है लेकिन बहुत लोग थूकते हैं।"