अभिनेत्री शहनाज़ ट्रेज़री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह क्रूज़ शिप का टूर देते हुए कह रही हैं, "आपने इस शिप को खबरों में देखा होगा...आज मैं इस शिप पर जा रही हूं।" दरअसल, इस क्रूज़ लाइन के एक शिप पर एनसीबी की रेड के बाद आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर यह खबरों में है।