शहनाज़ के भाई ने अपने हाथ पर बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे वाला टैटू; शेयर की तस्वीर
ऐक्ट्रेस शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बदेशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथ पर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे वाला टैटू बना हुआ दिख रहा है। तस्वीर में टैटू के नीचे शहनाज़ का नाम भी लिखा है। शहबाज़ ने लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ जीवित रहेंगे और आप हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगे।"