जबलपुर के शहपुरा टोल प्लाज़ा पर अस्थाई रूप से बंद होगी वसूली, नितिन गडकरी ने दी मंज़ूरी
जबलपुर-भोपाल एनएच-45 पर शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने के बाद शहपुरा टोल प्लाज़ा पर टोल वसूली अस्थाई रूप से बंद होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंज़ूरी दी है। गौरतलब है, ₹400 करोड़ की लागत से बने ब्रिज का हिस्सा धंसने से स्थानीय वैकल्पिक मार्ग से अतिरिक्त दूरी तय करने को मज़बूर हैं जिसमें ईंधन अधिक खर्च हो रहा।