असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार एक पोर्टल लॉन्च करेगी जिस पर लोग शहरों, गांवों और कस्बों के नाम बदलने को लेकर सुझाव दे सकते हैं। सरमा ने कहा, "नाम में काफी कुछ रखा है। शहर, कस्बे और गांव के नामों से संस्कृति, परंपरा और सभ्यता की झलक दिखनी चाहिए।"