'शाका लाका...' के ऐक्टर का मैजिक पेंसिल के साथ वीडियो आया सामने, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया

मशहूर टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' (2000) के ऐक्टर किंशुक वैद्य का हाल ही में मैजिक पेंसिल के साथ एक वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में किंशुक को पेंसिल के साथ शूट करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "क्या यह शो वापस आ रहा है?"