आंध्र प्रदेश में शादी का झांसा देकर 22-वर्षीय पड़ोसी ने 15-वर्षीय लड़की का दो साल तक कथित तौर पर रेप किया। बकौल पुलिस, आरोपी ने लड़की से करीब ₹11 लाख भी लिए जो उसके पिता ने भविष्य में इस्तेमाल के लिए बचाए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पिता द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपी ने इससे इनकार कर दिया।