शादी की खबरों के बीच पुलकित और कृति खरबंदा की शादी के आमंत्रण पत्र की तस्वीर आई सामने

अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा की 13 मार्च को शादी होने की खबरों के बीच उनकी शादी के आमंत्रण पत्र की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जो बीच थीम पर आधारित है। दोनों तकरीबन 5 वर्षों से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों ने 'वीरे की वेडिंग' और 'तैश' समेत कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है।