शादी की रिपोर्ट्स के बीच तापसी पन्नू और मथायस बोई ने खेली होली, तस्वीर आई सामने
अभिनेत्री तापसी पन्नू और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मथायस बोई ने अपने दोस्तों के साथ होली खेली जिसकी तस्वीर सामने आई है। ऐक्टर अभिलाष थपलियाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में तापसी और मथायस दोनों नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, तापसी और मथायस की शादी 23 मार्च को उदयपुर में एक निजी समारोह में हुई।