अभिनेता विक्की कौशल ने शादी के 1-महीने पूरे होने पर अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपनी एक नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "फॉरेवर टू गो ❤️।" वहीं, कटरीना ने भी उनके साथ एक सेल्फी शेयर की और लिखा, "हैप्पी वन मंथ माय ❤️।" गौरतलब है, दोनों की शादी सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा (राजस्थान) में हुई थी।