inshorts

शादी के 7 माह हो गए, खुशखबरी नहीं मिली है: छुट्टी के आवेदन में यूपी का कॉन्स्टेबल

बलिया (उत्तर प्रदेश) में डायल 112 सेवा में तैनात एक कॉन्स्टेबल का छुट्टी का आवेदन वायरल हुआ है जिसमें उसने लिखा था, "शादी को 7-माह हो गए हैं...अभी तक कोई खुशखबरी नहीं मिली।" कॉन्स्टेबल ने 15-दिन की छुट्टी मांगते हुए लिखा था कि वह अपने घर पर रहेगा। आवेदन वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल को लाइन हाज़िर किया गया है।