शादी के बाद आलिया और रणबीर ने 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद हुई पार्टी में डांस करते नज़र आए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो क्लिप में दोनों को अभिनेता शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के गाने 'छैय्या छैय्या' पर नाचते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है, आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को मुंबई में शादी की थी।