शादी के बाद पेशेवर रूप से अभिनेत्रियों को भुगतना पड़ता है, काम नहीं मिलता: चाहत खन्ना
अभिनेत्री चाहत खन्ना ने कहा है कि शादी और मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को पेशेवर रूप से भुगतना पड़ता है और काम की कमी हो जाती है। ऐक्ट्रेस ने कहा, "तलाकशुदा होना इसमें एक और परत जोड़ता है। यह मुझे कभी-कभी परेशान करता है। चीज़ें अब बदल रही हैं लेकिन हमें अब भी एक लंबा सफर तय करना है।"