शादी के बाद मुंबई लौटे राजकुमार, फोटोग्राफरों के 'भाभीजी' कहने पर हंसती नज़र आईं पत्रलेखा

चंडीगढ़ में सोमवार को शादी करने के बाद अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा बुधवार रात को मुंबई लौटे और एयरपोर्ट पर मौजूद फोटोग्राफरों ने पत्रलेखा को 'भाभीजी' कहकर बुलाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में पत्रलेखा राजकुमार की ओर देखकर 'भाभीजी' शब्द दोहराते हुए हंसती नज़र आ रही हैं। राजकुमार और पत्रलेखा 11 साल से साथ हैं।