कन्नड़ ऐक्ट्रेस रचिता राम ने अपनी आगामी फिल्म में बोल्ड सीन को लेकर रिपोर्टर के सवाल पर कहा है, "मुझे बताएं कि शादी के बाद लोग क्या करते हैं?...वे लोग रोमांस करेंगे, है ना? यही फिल्म में दिखाया गया है।" इस बयान को लेकर कन्नड़ क्रांति दल ने रचिता को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है।