शादी के लिफाफे में मिले पैसों से रिसेप्शन का बिल भरा था: शादी की 11वीं सालगिरह पर सनी

अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर अपने पति डेनियल वेबर के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "तब पैसे नहीं थे, 50 से भी कम मेहमान आए थे...शादी के लिफाफे में मिले पैसों से...रिसेप्शन का भुगतान किया था…यह इस बात को याद दिलाने के लिए कि...हमने साथ मिलकर कितना कुछ हासिल किया है।"