फाज़िल्का (पंजाब) में एक शादी समारोह के दौरान सिलिंडर फटने से शनिवार को तीन महिलाओं व एक लड़की की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ था। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है।