शादीशुदा कपल के रूप में आलिया और रणबीर पहली बार सार्वजनिक तौर पर आए नज़र

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को शादी करने के बाद शादीशुदा कपल के रूप में पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए और उन्होंने मीडियाकर्मियों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं। सामने आए वीडियो में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। आलिया-रणबीर की शादी वास्तु बिल्डिंग (मुंबई) में हुई जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए।