शानदार: भारत के रूसी तेल आयात पर विदेश मंत्री जयशंकर की टिप्पणी पर प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रूस से भारत की तेल खरीद पर अमेरिका में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टिप्पणी की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "विदेश मंत्री की ओर से शानदार!" दरअसल, एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा है, "रूस...से भारत जितना तेल एक माह में खरीदता है...यूरोप संभवतः एक दोपहर में उससे अधिक...खरीद लेता है।"