शायद मेरे लिए पर्याप्त भूमिकाएं ही नहीं हैं: टीवी सीरियल्स से दूरी बनाने पर निया शर्मा

अभिनेत्री निया शर्मा ने लंबे समय तक टेलीविज़न धारावाहिकों से दूरी बनाने पर कहा है, "शायद मेरे लिए पर्याप्त भूमिकाएं ही नहीं हैं...लगता है उन्होंने (निर्माताओं ने) मुझ पर विचार करना बंद कर दिया है।" बकौल निया, "ऐसा नहीं है कि मैंने काम पाने के लिए कोशिशेें नहीं की...मैं विश्वास करती हूं...अगर कुछ मेरे लिए है तो मुझे ज़रूर मिलेगा।"