शायद स्क्रिप्ट में कुछ कमी रह गई: फिल्म 'राधे श्याम' की असफलता पर ऐक्टर प्रभास
अभिनेता प्रभास ने 'फिल्म 'राधे श्याम' की असफलता की क्या वजह रही' सवाल पर कहा है कि शायद इसकी स्क्रिप्ट में कुछ कमी रह गई। उन्होंने कहा, "कोविड-19 भी हो सकता है...आप लोग बेहतर जानते हैं। हो सकता है लोग मुझे उस ज़ोन में नहीं देखना चाहते...अगर चाहते हैं तो वे मुझसे और बेहतर काम की उम्मीद कर रहे हों।"