inshorts

शायद ही किसी प्रोजेक्ट को मना किया हो, मुझे पैसे बचाने थे: मुंबई में घर खरीदने पर अहाना

ऐक्ट्रेस अहाना कुमरा ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदने के बाद कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने शायद ही किसी ऐक्टिंग प्रोजेक्ट के लिए मना किया होगा क्योंकि उन्हें पैसे बचाने थे। उन्होंने कहा कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए वह अपने खर्चों में कटौती कर रही हैं और गाड़ी खरीदना उनका अगला लक्ष्य है।