गुजरात एटीएस शनिवार को ऐक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को मुंबई स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर सांताक्रूज़ थाने ले गई। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू में कहा था कि सीतलवाड़ ने गुजरात दंगों (2002) को लेकर 'आधारहीन' जानकारी फैलाई। बकौल शाह, सीतलवाड़ के एनजीओ ने कई पीड़ितों की जानकारी के बिना उनके हलफनामे पर साइन किए।