छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के '2014 में आटे की कीमत ₹22/लीटर थी, अब ₹40/लीटर है' बयान पर कहा है, "कभी-कभी ज़ुबान फिसल जाती है...राहुल गांधी ने तुरंत सुधार किया था।" बघेल ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के चुनाव में कहा था कि इंटर के बाद 10वीं कराएंगे...उन्होंने सुधार नहीं किया था।"