महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने पर कहा है, "ये जो कल हुआ, मैं पहले ही (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह से कह रहा था कि ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ।" उन्होंने आगे कहा, "पहले ही अगर ऐसा करते तो महाविकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता।"