inshorts

शाहरुख एक बार मेरी पार्टी में लेट आए थे, खाना खत्म हो गया था और मैं भी सो गई थी: जूही

जूही चावला ने 'ज़ी कॉमेडी शो' में एक बार उनकी पार्टी में शाहरुख खान के देरी से पहुंचने का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया, "मैंने शाहरुख से रात 11 बजे तक आने को कहा...तो उन्होंने बताया कि उन्हें थोड़ी देर लगेगी।" बकौल जूही, "शाहरुख 2:30 बजे के बाद आए...उस वक्त खाना खत्म हो चुका था और मैं सो गई थी।"