शाहरुख की पत्नी होना हमेशा काम नहीं आता, कई बार लोग इस टैग से जुड़ना नहीं चाहते: गौरी खान

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी व इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने 'कॉफी विद करण-7' में कहा है कि शाहरुख की पत्नी होने का टैग कई बार उनके काम नहीं आता। उन्होंने कहा, "कुछ लोग मुझे डिज़ाइनर मानते हैं पर...कई बार लोग...शाहरुख की पत्नी के साथ काम करने के बैगेज से जुड़ना नहीं चाहते...50% समय यह मेरे खिलाफ काम करता है।"