एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन की ज़मानत का विरोध करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि अभिनेता की मैनेजर पूजा ददलानी ने एक गवाह को 'प्रभावित' करने की कोशिश की। बकौल एनसीबी, "जांच के इस स्तर पर ऐसा हस्तक्षेप यह सुनिश्चित करने के लिए काफी है कि...जांच को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है।"