अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि शाहरुख खान की वजह से ही उनके बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मुनमुन धमेचा और अरबाज़ मर्चेंट जैसे और भी नाम हैं, लेकिन कोई उनके बारे में बात नहीं कर रहा है।" आर्यन की ज़मानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।