शाहरुख के घर आर्यन से जुड़े दस्तावेज़ लेने गई थी एनसीबी की टीम, कोई रेड नहीं की: वानखेड़े

मुंबई एनसीबी के निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा है कि गुरुवार को एनसीबी की टीम अभिनेता शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' पर क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ्तार उनके बेटे आर्यन से जुड़े कुछ दस्तावेज़ लेने पहुंची थी। उन्होंने कहा, "मन्नत पर कोई रेड नहीं हुई।" एनसीबी की टीम अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर भी गई थी और उन्हें समन दिया।