अभिनेत्री मौनी रॉय ने 'ब्रह्मास्त्र- पार्ट वन' में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव को शानदार और जादुई बताया है। उन्होंने कहा, "6-7 दिन तक हमने साथ में शूटिंग की...सुबह 7-बजे शूटिंग हो या शाम में...उनकी एनर्जी एक सी रहती थी।" बकौल मौनी, वह सेट पर शाहरुख से उनके हर प्रोजेक्ट्स से जुड़े अनुभव पूछती रहती थीं।