कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कुछ लोग बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को उनके बेटे आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी को लेकर 'निशाना' बना रहे हैं। थरूर ने कहा कि उन्हें 'ऐसे लोगों से घृणा हो रही है'। बकौल थरूर, "थोड़ी सहानुभूति रखें...चकाचौंध काफी खराब है। इसमें 23-वर्षीय को खुशी से घसीटने की ज़रूरत नहीं है।"