inshorts

शाहरुख को जेल के बाहर घेरने पर सेलेब्रिटीज़ ने की मीडिया की आलोचना

सोनू सूद, हंसल मेहता और पूजा भट्ट समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने अपने बेटे आर्यन से मिलने के बाद आर्थर रोड जेल से निकलते समय शाहरुख खान को घेरने को लेकर मीडिया की आलोचना की है। बकौल सोनू, "किसी की भावनाओं के पीछे कैमरा लेकर दौड़ने से पहले याद रखना...ईश्वर का कैमरा आप पर फोकस लगाए बैठा है...हर खबर...खबर नहीं होती।"