शाहरुख को सलाह देता हूं कि बेटे आर्यन को रिहैब सेंटर में डाल दें: केंद्रीय मंत्री अठावले

ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा है, "मैं शाहरुख को सलाह देता हूं कि (बेटे) आर्यन को मंत्रालय से जुड़े किसी रिहैब सेंटर में डालें।" उन्होंने आगे कहा, "जेल में रखने की जगह आर्यन को 1-2 माह के लिए वहां रखना चाहिए...1-2 महीनों में उन्हें नशे की लत से मुक्ति मिल जाएगी।"