शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे, वीडियो सामने आया

अभिनेता शाहरुख खान क्रूज़ शिप ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए अपने बेटे आर्यन खान से मिलने गुरुवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे। गौरतलब है कि बुधवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन और मामले में अन्य आरोपियों को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था। आर्यन अब ज़मानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।