शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' की रिलीज़ डेट टली

अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' की रिलीज़ डेट टल गई है और अब फिल्म जून के बजाय 3 महीने बाद 7 सितंबर को रिलीज़ होगी। डायरेक्टर अटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐक्टर विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, अभिनेत्री नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी हैं। 'जवान' हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज़ होगी।