शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' और अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पर पहुंचीं एनसीबी की टीमें

आर्यन खान से जुड़े क्रूज़ शिप ड्रग्स केस के बीच नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीमें गुरुवार को अभिनेता शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' और अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पहुंचीं। एनसीबी ने अनन्या पांडे को आज पूछताछ के लिए समन किया है। आज ही शाहरुख अपने बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे।