शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग केस में एनसीबी ने किया गिरफ्तार

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में क्रूज़ पर रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने आर्यन से कई घंटों तक पूछताछ की है। एनसीबी ने रेव पार्टी में ड्रग्स बरामद किए थे और कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया था।