शाहरुख खान के बेटे आर्यन से क्रूज़ रेव पार्टी को लेकर की जा रही है पूछताछ: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में क्रूज़ पर चल रही रेव पार्टी को लेकर एनसीबी अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से पूछताछ कर रही है। इंडिया टुडे ने एक एनसीबी अधिकारी के हवाले से कहा कि आर्यन पर ना कोई चार्ज लगाया गया है और ना उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, आर्यन का मोबाइल ज़ब्त किया गया है।