शाहरुख खान ने आईपीएल 2024 के फाइनल में पहनी ₹4 करोड़ से अधिक कीमत की घड़ी
ऐक्टर शाहरुख खान ने रविवार को आईपीएल 2024 के फाइनल में लिमिटेड एडिशन रिचर्ड मिल की ₹4 करोड़ से अधिक कीमत वाली घड़ी पहनी। कंपनी के आधिकारिक पेज ने 'आरएम 052 स्कल' नामक इस घड़ी को लेकर बताया कि इसमें ग्रेड-5 टाइटेनियम का इस्तेमाल हुआ है। एक यूज़र ने इसे लेकर लिखा, "ऐसी घड़ी केवल किंग खान पहन सकते हैं।"