शाहरुख खान ने वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, वायरल हुई तस्वीर
अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सामने आए एक वीडियो में शाहरुख सिक्योरिटी के बीच चलकर भवन की ओर जाते हुए और अपना चेहरा ढके हुए दिख रहे हैं। शाहरुख ने इससे पहले मक्का में उमराह किया था।