अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' के लिए इंस्टाग्राम पर अपने 8 पैक ऐब्स की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे…ऐप्स और ऐब्स सब बना डालूंगा।" उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा है, "भारत की शान शाहरुख खान।"