अभिनेता शाहरुख खान ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'पठान' में अपने लुक की तस्वीर शेयर की जिसमें उनके 8-पैक ऐब्स दिख रहे हैं। 56-वर्षीय अभिनेता शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा, "मैं भी पठान का इंतज़ार कर रहा हूं।" कई ऐक्टर्स ने अभिनेता की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी और टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "लेजेंड।"