शाहरुख डरे हुए थे कि कहीं मैं उड़ न जाऊं: ट्रेन पर 'छैय्या छैय्या' की शूटिंग को लेकर मलाइका
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'दिल से' (1998) के प्रसिद्ध गाने 'छैय्या छैय्या' की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहरुख खान उन्हें लेकर डरे हुए थे। ऐक्ट्रेस ने कहा, "उन्हें डर था कि कहीं मैं ट्रेन से उड़ न जाऊं और इसलिए वह मुझे हार्नेस का इस्तेमाल करने को कह रहे थे।"