शाहरुख ने ‘पठान’ के क्रू मेंबर के लिए हाथ से लिखा नोट, कहा- कमाल का अनुभव रहा

फिल्म 'पठान' के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिषेक अनिल तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता शाहरुख खान द्वारा दिया गया हाथों से लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है। ऐक्टर ने नोट में लिखा, "'पठान' बनाने के लिए शुक्रिया। सभी...खासकर मेरे लिए यह बेहद कमाल का अनुभव रहा। तुमने जिस मेहनत...क्षमता और मुस्कान के साथ इस मुश्किल काम को अंजाम दिया...वह काबिल-ए-तारीफ है।"