शाहरुख ने मुझ पर भरोसा दिखाया था, बिना ऑडिशन के 'ओम शांति...' में कास्ट किया: दीपिका

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में उनके बॉलीवुड करियर में अभिनेता शाहरुख खान के साथ रिश्तों के बारे में कहा, "यह सम्मान, विश्वास और प्रेम पर बना है।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "15 साल पहले उन्होंने एक न्यूकमर (दीपिका) पर अपना विश्वास दिखाया था और बिना ऑडिशन लिए मुझे फिल्म (ओम शांति ओम) में कास्ट किया था।"